कोटा।नॉर्दन बायपास परियोजना के प्रगतिरत कार्यों का सचिव कोटा विकास प्राधिकरण श्री मुकेश कुमार चौधरी ने प्रोजेक्ट अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे स्पैन पर स्टील गर्डर लॉन्चिंग का कार्य रेलवे अधिकारियों के समन्वय से शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

सचिव ने 10 दिनों के भीतर शेष स्पैन में पीएससी गर्डर लॉन्चिंग, चेनिज 1270 पर आरई वॉल निर्माण, ब्रिज पोर्शन से नेशनल हाईवे-76 (नया एनएच-27) तक अप्रोच रोड पर बीटी रोड निर्माण तथा एनएच-76 (नया एनएच-27) पर वाई-जंक्शन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए सर्वे को पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिसंबर माह के अंत तक गर्डर लॉन्चिंग का कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र प्रकाश माथुर, अधिशाषी अभियंता सागर मीणा, सहायक अभियन्ता दीपिका नामा एवं कनिष्ठ अभियन्ता हनुमन्त सिंह राजावत उपस्थित रहे।
कोटा के यातायात दबाव को कम करने और आवागमन को सुगम बनाने में नॉर्दन बायपास परियोजना को अहम माना जा रहा है।






