Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रसिद्ध अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई/हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज कलाकार सतीश शाह का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, सतीश शाह का निधन किडनी फेल होने के कारण हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा — “हमने एक बेहतरीन अभिनेता और शानदार इंसान खो दिया है।”

सतीश शाह ने अपने लंबे अभिनय करियर में 250 से अधिक फिल्मों और कई टीवी धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं।

टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में उनके किरदार इंद्रवर्धन साराभाई ने उन्हें हर घर का पसंदीदा चेहरा बना दिया था। वहीं फिल्मों में ‘जाने भी दो यारो’, ‘मैं हूँ ना’, ‘कल हो ना हो’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी कई हिट फिल्मों में उन्होंने हास्य और भावनाओं से भरी भूमिकाएँ निभाईं।

उनके निधन की खबर फैलते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।अनेक कलाकारों ने उन्हें “हास्य का उस्ताद और इंसानियत का प्रतीक” बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

सतीश शाह अपने पीछे अपनी पत्नी मद्हु शाह और परिवार को छोड़ गए हैं। मनोरंजन जगत ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है जिसने अपनी सहज अदाकारी से हर उम्र के दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles