कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान सेवा समिति कोटा संभाग के तत्वावधान मे समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल की अगवाई में शाम को दशहरे मेले में अग्रवाल समाज ने जल सेवा प्याउ का शुभारंभ किया गया। यह जानकारी संरक्षक संजय गोयल ने दी।
गोयल ने बताया कि यह सेवा मेले में आने वाले आम लोेगों के लिए शाम 6 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक सतत रूप से जारी रहेगी। समिति का यह प्रयास समाज में मानवता, सहयोग और सेवाभाव का प्रेरक संदेश लोगों तक पहुंचे। सेवा का अर्थ केवल दान नहींहै बल्कि अपने समय और भावना को समाज के लिए समर्पित करना है। दशहरा मेला जैसे जनसमूह वाले आयोजनों में जल सेवा करना, मनावीयता और धर्म दोनों का संगम है।
समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि समिति का यह प्रयास न केवल सामाजिक सरोकारों से जुडा हुआ है, बल्कि यह आगामी पीढी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है कि सेवा ही श्रेष्ठ धर्म है। उन्होंने आगे बताया कि यह सेवा दशहरे मेले में गेट नम्बर 16 परसुराम प्रवेश द्वार के पास दुकान नम्बर 384 पर स्थित है।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, संजय गोयल,प्रमोद अग्रवाल, पी.पी.गुप्ता, योगेन्द्र गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल,श्याम अग्रवाल, किरण अग्रवाल, भावना अग्रवाल, कमल मित्तल, रूपा अग्रवाल, भावना अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।






