Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के लिए लोकसभा अध्यक्ष के नेतृत्व बारबाडोस पहुंचा भारतीय शिष्टमंडल

के डी अब्बासी

कोटा/लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भाग लेने के लिए मंगलवार को बारबाडोस पहुंचे। यहां उन्होंने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लिया। स्पीकर बिरला सम्मेलन के दौरान “प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग: डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त बनाना एवं डिजिटल डिवाइड को दूर करना” विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे इसके साथ वे महासभा को ‘राष्ट्रमंडल: एक वैश्विक भागीदार’ विषय पर भी संबोधित करेंगे। बिरला के नेतृत्व में देश के 24 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के विधानमंडलों के 36 पीठासीन अधिकारियों सहित भारतीय शिष्टमंडल के सदस्यगण इस सम्मेलन में भारत से पहुंचे है। अपनी यात्रा के दौरान बिरला राष्ट्रमंडल के अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे, जिनमें परस्पर हित के मुद्दों पर तथा संसदीय सहयोग को और आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा की जाएगी।

इस दौरान राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश,सांसद अनुराग शर्मा, डॉ. डी. पुरंदेश्वरी, डॉ. के. सुधाकर, रेखा शर्मा, डॉ. अजीत माधवराव गोपछड़े, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी और स्पीकर बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles