✍️ ( भारत सिंह चौहान )
कोटा/कोटा और हाड़ौती अंचल के पर्यटन स्थलों को शब्दों की खूबसूरत तस्वीर देने वाले लेखक परमानन्द गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं। “टूरिज्म- विजिट कोटा – यादगार कोटा” जैसी लोकप्रिय पुस्तक के बाद उनकी नई कृति “विचारों की उड़ान : जीवन आपका, नज़रिया आपका और दृष्टिकोण भी आपका” पाठकों के सामने आई है, जिसमें जीवन, समाज और दृष्टिकोण की गहन पड़ताल की गई है।
गोयल कहते हैं—
“यह पुस्तक केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि जीवन के विस्तृत कैनवास पर मेरे अनुभवों और समाज के प्रति दायित्व का एक प्रयास है।”
उनका मानना है कि—
“विचार ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जो परिस्थितियों और दिशा दोनों को बदलने की क्षमता रखते हैं।”
हाल ही में पुस्तक की प्रतियां कोटा विकास प्राधिकरण की आयुक्त ममता तिवारी, सचिव मुकेश कुमार चौधरी और नियोजन सलाहकार संदीप दंडवते को भेंट की गईं। लेखक द्वारा साझा किए गए फोटोग्राफ्स इस अवसर को और भी यादगार बना रहे हैं।






