Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का तीन दिवसीय भव्य डांडिया महोत्सव सम्पन्न

कोटा।मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार पंचायत कोटा महानगर के तत्वावधान में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार युवा परिषद एवं स्वर्ण सेना द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव तीन दिवसीय भव्य आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। समाजबंधुओं की व्यापक भागीदारी एवं अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ कोटा पंचायत अध्यक्ष भुवनेश सोनी, उपाध्यक्ष ललित सोनी, महामंत्री नरेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष जगदीश सोनी एवं कार्यकारिणी तथा स्वर्णकार महिला मंडल अध्यक्ष नीलम सोनी एवं टीम की उपस्थिति में हुआ। दूसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा नेता संदीप भाटिया ने शिरकत की। तीसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व महासचिव कोटा अनूप ठाकुर तथा उमाशंकर नाम (महासचिव कोटा कांग्रेस) उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं कोटा-बूंदी लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल रहे। उन्होंने आयोजन को आशीर्वाद प्रदान किया।महोत्सव में बेस्ट कपल, बेस्ट फीमेल, बेस्ट मेल, बेस्ट डांसर, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट चाइल्ड आदि श्रेणियों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायकों ने निष्पक्षता एवं पारदर्शिता रखते हुए परिणाम घोषित किए।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक बनवारी लाल जी सोनी, दीपक सोनी, चेतन जी सोनी (गणेश नगर), कैलाश चंद सोनी (झींगा टंच वाले), खन्ना एंड संस हुकुमचंद सोनी, माणक चंद एवं गौरव कुमार सर्राफ, राजू सोनी (पार्श्वनाथ सिटी), दीपक जी सोनी (रुणवाल बूंदी), उत्सव सोनी (बोरखेड़ा), राम गोपाल सोनी (एमबीएस), श्री कुलदीप जी सोनी (रायपुरा) सहित कई प्रायोजकों का विशेष योगदान रहा।

युवा परिषद की कार्यकारिणी में महामंत्री निखिल सोनी, कोषाध्यक्ष आशीष जी सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम गोपाल जी सोनी, उपाध्यक्ष योगेश सोनी, संगठन मंत्री पवन सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया। वहीं स्वर्ण सेना अध्यक्ष डॉ. पंकज जी सोनी, हरीश , विशाल , पुष्पेंद्र एवं पूरी टीम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

युवा परिषद कोटा महानगर अध्यक्ष लोकेश सोनी ने सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, विजेताओं, निर्णायकों, आयोजकों एवं प्रायोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles