कोटा। राजस्थान में सबसे बड़ी शोभा यात्रा जुलुस अनंत चतुर्दशी का जुलूस 5 सितंबर को निकलने वाला यह जुलूस शहर का सबसे बड़ा आयोजन है। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस पर होती है। पुलिस प्रशासन द्वारा इसके लिए करीब 4 हजार अधिकारी व जवान तैनात किए जाते हैं।
जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था की सबसे अहम जिम्मेदारी शहर में तैनात रहे पुराने सीनियर पुलिस अधिकारियों को दी जाती है। वे प्रदेश में कहीं भी तैनात हों, उन्हें ही जुलूस में ड्यूटी के लिए बुलाया जाता है। क्योंकि वे लंबे समय तक यहां रहे हैं और इलाके व लोगों को पहचानते हैं। इसमें खासकर सीआई डीएसपी और एएसपी इस जगह पर रहे हों। इस बार जुलूस की पूरी मानिंटरिंग आईजी राजेंद्र गोयल और एसपी तेजस्वनी गौतम कर रहे हैं।
शहर पुलिस ने एक निजी कंपनी से सॉफ्टवेयर तैयार करवाया जिसमें कोटा के सभी बदमाशों का डेटा स्टोर किया गया मार्ग पर कैमरे की रेंज में आते ही कैमरा तुरंत इन बदमाशों को डिटेक्ट कर लेगा।
जुलूस मार्ग पर 200 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। 10 ड्रोन से पूरे जुलूस मार्ग पर निगाह रखी जाएगी। मकान की छत पर भी जवान तैनात रहेंगे। कई जगह वॉच टावर भी बनाए जाएंगे। कैथुनीपोल थाने पर रहेगा कंट्रोल। अभ्य कमांड से भी पूरी मॉनिटरिंग रहेगी।
अनंत चतुर्दशी के जुलूस के लिए पुलिस की एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इसमें एएसपी, डीएसपी और सीआई बाहर से बुलार जाते हैं। 10 एडिशनल एसपी, 30 से अधिक डीएसपी और 100 से अधिक सीआई जुलूस की ड्यूटी में लगाए जाते हैं। जुलूस के लिए एएसपी भगवत सिंह हिंगड़, पारस जैन, सिद्धांत शर्मा, समीर कुमार, चंद्रशील ठाकुर, गोपीचंद मीणा, आदर्श चौधरी, गवन कुमार जैन, राजेश मील, आलोक सिंघल के नाम तो हर बार मुख्यालय भेजे जाते हैं और अधिकतर आते भी हैं। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सभी के नाम भेज दिए गए हैं। एक दो दिन में उनके नाम फाइनल होकर आ जाएंगे। इस बार 4000 से अधिक का जाब्ता जुलूस के दौरान लगाया जाएगा।
अनंत चतुर्दशी जुलूस को लेकर कलेक्टर दिए निर्देश
आयोजित होने वाले त्योहारों और जुलूसों को देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम को मार्गों की सफाई, झूलते तारों को व्यवस्थित करने, गड्डों की मरम्मत और जीर्ण-शीर्ण इमारतों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करें।
पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था
बैठक में पीयूष समारिया ने निर्देश दिए कि जुलूस मार्गों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मेडिकल टीम हर स्थान पर उपलब्ध रहे। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर प्रत्येक अखाड़े को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। मौसमी बीमारियों को देखते हुए






