Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण रजत मार्केट में आज ममता ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ हुआ

कोटा के स्वर्ण रजत मार्केट में आज ममता ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मार्केट के व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शुभारंभ के मौके पर आकर्षक रोशनी, फूलों की सजावट और स्वागत के विशेष इंतज़ाम किए गए, जिससे पूरे बाजार का वातावरण उत्साहपूर्ण नजर आया।

ममता ज्वेलर्स के संचालक अजीत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शो-रूम में सोना और चांदी की नवीनतम डिज़ाइन की ज्वेलरी उपलब्ध रहेगी। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हर वर्ग के लिए कलेक्शन तैयार किया गया है। इसके साथ ही विशेष सुविधा के रूप में ग्राहकों को ऑर्डर पर ज्वेलरी तैयार कराने की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि ज्वेलरी का हर डिज़ाइन आधुनिकता और परंपरा का संगम होगा, ताकि ग्राहकों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ मनपसंद डिज़ाइन मिल सके।

स्थानीय व्यापारियों ने ममता ज्वेलर्स के उद्घाटन पर शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि यह नया शो-रूम कोटा शहर के ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles