Saturday, July 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के युवा डॉ.नयन प्रकाश गांधी हुए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित

बीस से अधिक राज्यों और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गांधी हुए सम्मानित

नई दिल्ली /कोटा । हाल ही में रविवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली के ली मेरिडियन भव्य सभागार हाल में भारत सरकार के सतत् विकास ,डिजिटल इंडिया मिशन पर संलग्न वैश्विक उत्कृष्टता मंच (ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम) द्वारा सतत् विकास के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन आत्मनिर्भर भारत जैसे कई मुद्दों पर विभिन्न वक्ताओं द्वारा कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त किए गए ,इस भव्य मंच पर अर्बन सस्टेनेबल डेवलपमेंट क्षेत्र में बेहतरीन रिसर्च कार्य करने हेतु कोटा शिक्षा नगरी से डॉ नयन प्रकाश गांधी को भारत सेवा सम्मान -2025 प्रशस्ति प्रमाण पत्र ,शिल्ड मोमेंटो से सम्मानित किया।

(पूर्व आईजीपी गिरीश चावला ,डॉ एन.डी.माथुर वाइस चांसलर विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर के साथ भेट करते हुए डॉ गांधी)

कांफ्रेंस सेक्रेट्री वंदना ने बताया कि गांधी को यह सम्मान कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि माननीय न्यातो दुकम कैबिनेट मंत्री कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अरुणाचल प्रदेश ,चेयरमैन स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डॉ तागे ताकी एवं काउंसिल मेंबर ऑफ आईआईटी एवं पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन कम्युनिकेशन एंड आईटी एवं जाजपुर सांसद डॉ रवींद्र नारायण बेहरा ,कोमोरोस गणराज्य महावाणिज्यदूत केएल गंजू ,डॉ संदीप मारवाह ,डीसीपी आईपीएस जितेंद्र मणि ,पूर्व आईजीपी गिरीश चावला ,डॉ एन.डी.माथुर वाइस चांसलर विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर, जीईएफ चेयरमैन डॉ नईम त्रिमिजी,गौरव गुप्ता ,जितेंद्र कुमार आदि के कर कमलों गरिमामय उपस्थिति में मिला। कार्यक्रम में बीस से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि ने सहभागिता दी एवं कार्यशाला में विभिन्न राज्यों की संस्कृति के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां और सतत विकास के विभिन्न बिंदुओं पर भी व्यक्तव्य दिया गया ,गांधी पिछले एक दशक से ज्यादा समय से सतत् विकास के विभिन्न लक्ष्यों अर्बन शहरी प्रबंधन ,युवा स्किलिंग अप स्किलिंग मार्गदर्शन, युवा स्टार्टअप विकास ,ग्रामीण शहरी विकास पब्लिक पॉलिसी लेखन ,युवा आत्महत्या बचाव ,डिजिटल एडवोकेसी अभियान आदि पर कार्य कर रहे है ।

(कोमोरोस गणराज्य महावाणिज्यदूत केएल गंजू से भेट एवं सम्मानित डॉ.एन. पी.गांधी)

गांधी को जिला ,राज्य एवं राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय मंच पर देश विदेशों में सम्मानित किया जा चुका है और कई बार राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय सतत विकास कार्यशाला मंच पर कोटा शिक्षा नगरी एवं राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके है ।

👆राष्ट्रीय सम्मान भारत सेवा सम्मान से सम्मानित होते हुए डॉ. नयन प्रकाश गांधी( मुख्य अतिथि माननीय न्यातो दुकम कैबिनेट मंत्री कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अरुणाचल प्रदेश ,चेयरमैन स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी डॉ तागे ताकी एवं काउंसिल मेंबर ऑफ आईआईटी एवं पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन कम्युनिकेशन एंड आईटी एवं जाजपुर सांसद डॉ रवींद्र नारायण बेहरा एवं यूएन एसडीजी ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम ग्लोबल चेयरमैन नईम तिरमिजी एवं अन्य )

 

पूर्व में भी कई सामाजिक मंचों पर हो चुके सम्मानित

(एडवोकेट सिद्धार्थ यादव क्रांतिकारी सामाजिक युवा नेशनल स्पोकपर्सन बीजेपी से भेट करते हुए डॉ एन पी गांधी)

 

एक छोटे से गांव बकानी झालावाड़ मूल के कोटा निवासी डॉ गांधी का सफरनामा

डॉ नयन प्रकाश गांधी भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन अंतराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान मुंबई विश्विद्यालय के एलुमनाई रहे है। साथ ही पूर्व सलाहकार ग्रामीण विकास राज.सरकार,पूर्व स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर आर्थिकी सांख्यिकी योजना भवन राज सरकार जयपुर रह चुके है ।वर्तमान में आईसीसीआई नई दिल्ली में नेशनल सेक्रेट्री है एवं वर्ल्ड यूथ ऑर्गनाइजेशन के एशियाई संयुक्त निदेशक है ,गांधी एमएसएमई सीसीआईआई में ग्लोबल सेक्रेट्री भी रहे है , शहरी योजना प्रबंधन के रिसर्च में सक्रिय है एवं देश के जाने माने युवा मैनेजमेंट विश्लेषक एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट है ।उनके विशिष्ट कार्यों हेतु गांधी को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ,युवा चेंजमेकर,डॉ कलाम यूथ लीडरशिप अवॉर्डी,अवार्ड फॉर कटिंग एज रिसर्चेज ,नेशनल यूथ एक्सीलेंसी सम्मान ,भारत न्याय पुरुस्कार फॉर सोशल जस्टिस ,नोबेल सिटीजन सम्मान आदि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय सम्मान से इंटरनेशनल यूथ सेंटर ,कंस्टीट्यूशन क्लब ,महाराष्ट्र सदन , ली मेरिडियन नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में नवाजा जा चुका है ।

गांधी के मानना है कि आज भारत देश यशस्वी प्रधानमंत्री महोदय के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य कर रहा है ,और आज युवाओं को आत्मनिर्भर भारत की और उन्मुख होना होगा ,अब समय की मांग है कि हम युवा शक्ति को सहयोग कर अधिकाधिक प्रगति में आगे बढ़ाए ।आज का युवा समृद्ध ,सशक्त और वैचारिक उच्च शिक्षा और नवोन्मेष हेतु स्वतंत्र है यही असल में भारत

के असल परिदृश्य को प्रस्तुत करता है क्योंकि आने वाला भारत युवा नया भारत विकसित भारत ,सशक्त भारत है ।

(विशिष्ट अतिथि काउंसिल मेंबर ऑफ आईआईटी एवं पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑन कम्युनिकेशन एंड आईटी एवं जाजपुर सांसद डॉ रवींद्र नारायण बेहरा के साथ मीडिया पेनल डिस्कशन इंटरव्यू दौरान आत्मनिर्भर ,नया भारत ,स्टार्टअप डेवलपमेंट युवा विकास विकसित भारत पर परिचर्चा करते हुए डॉ. नयन प्रकाश गांधी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles