Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आज से हर घर तिरंगा अभियान, तीन चरणों में चलेगा

कोटा। रेलवे सहित देश भर में शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। 15 अगस्त तक यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा इसके आदेश जारी किए गए हैं।

2 से 8 अगस्त तक प्रथम चरण अभियान में स्कूल की दीवारों और बोर्डों पर तिरंगा कला, तिरंगे की प्रदर्शनी, तिरंगा रंगोली, प्रश्नोत्तरी, तिरंगा राखी बनाना, तिरंगा की भावना का जश्न मनाते हुए जवानों और पुलिस कर्मियों को पत्र लिखना, तिरंगा बुनाई और धागे, तिरंगा धागे से जुड़ी कोई भी गतिविधि (प्रदर्शन, स्थापना), देशभक्ति फिल्म महोत्सव आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दूसरा चरण

9 से 12 अगस्त तक दूसरे चरण में बिग इवेंट तिरंगा महोत्सव, कंप्राइजिंग तिरंगा मेला एंड तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक एंड साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा लाइटिंग एंड डैकोरेशन ऑफ़ लोकेशन मार्केट्स एंड बिल्डिंग्स, सेल्फी विथ तिरंगा आदि कार्यक्रम होंगे।

अंतिम चरण

13 से 15 अगस्त तक झंडा फहराना और तिरंगे के साथ सेल्फी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी जुड़ाव तथा वेबसाइट www.harghartiranga.com पर फोटो अपलोड करना आदि कार्यक्रम होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles