Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मोशन एजुकेशन ने कुवैत में शुरू किया स्टडी सेंटर, विदेश में भी मिलेगा कोटा जैसा मार्गदर्शन

के डी अब्बासी

कोटा,अगस्त।मोशन एजुकेशन ने अब वैश्विक स्तर पर अपने पंख फैलाने शुरू कर दिए हैं। जेईई और नीट की तैयारी के कोटा कोचिंग मॉडल को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस संस्थान ने कुवैत में अपना पहला इंटरनेशनल स्टडी सेंटर शुरू किया है। इससे वहां रहने वाले भारतीय छात्रों को अपने ही शहर में कोटा जैसी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिल सकेगी। शनिवार को मोशन के कॉरपोरेट ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम में कुवैत स्टडी सेंटर का पोस्टर विमोचन किया गया। संस्था के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने इसकी औपचारिक घोषणा की। कुवैत सेंटर डायरेक्टर माइकल सचदेवा भी मौजूद रहे।

इस दौरान नितिन विजय ने बताया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती, कुवैत में हमारा नया स्टडी सेंटर इसी सोच का विस्तार है। वहां हम कोटा जैसी क्लासरूम तैयारी, पर्सनलाइज्ड गाइडेंस, डाउट सॉल्विंग सिस्टम और टेस्ट उपलब्ध कराएंगे। यह सेंटर मोशन की टेक्नोलॉजी जैसे-मोशन लर्निंग ऐप, मिरेकल मशीन-एडैप्टिव सीपीएस, क्विज मास्टर और क्वालिटी कंटेंट के जरिये छात्रों को स्मार्ट और इफेक्टिव तैयारी में मदद करेगा। कार्यक्रम में मोशन के वाइस प्रेजिडेंट शिवप्रकाश विजय, लव अग्रवाल और अंकित लाहोटी भी मौजूद थे।।।

क्यों अहम है यह कदम

कुवैत के सेंटर डायरेक्टर माइकल सचदेवा ने बताया कि कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं। यहां के अधिकतर स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हैं और हर साल सैकड़ों छात्र जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। अब तक उनके सामने ऑनलाइन पढ़ाई या भारत जाकर कोचिंग लेने का ही विकल्प था। लेकिन अब मोशन एजुकेशन उन्हें स्थानीय स्तर पर ही कोटा जैसा अनुभव देने जा रहा है।

देशभर में है मोशन का नेटवर्क

हर विद्यार्थी तक मिनिमम प्राइस प्वाइंट पर क्वालिटी एजुकेशन पहुंचाने के लक्ष्य के साथ मोशन एजुकेशन के फिलहाल 17 राज्यों के 80 से अधिक स्टडी सेंटर हैं। इन सेंटरों में हजारों एक्सपर्ट फैकल्टी और मेंटर्स काम कर रहे हैं। इस साल देश में 50 नए स्टडी सेंटर शुरू करने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles