हरयालो राजस्थान मिशन के तहत रा उ प्रा विद्यालय डाहरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष योगदान मिशन ठंडी छांव (पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन में अग्रणी सामाजिक संस्था) के सदस्य व पर्यावरण प्रेमी श्री जसविंदर सिंह जी के सौजन्य से 200 पौधे उपलब्ध करवाएं जो प्रधानाध्यापक श्री मती ममता खण्डेलवाल मिशन ठंडी छांव संस्थापक श्री जसविंदर सिंह जी विद्यालय परिवार कुसुम शर्मा, राजलक्ष्मी अग्रवाल ,बिन्दु शर्मा , निर्मला भार्गव , शिवराज मीणा , महेंद्र कुमार , राजकुमार शर्मा व ग्राम वासियों व विद्यार्थी आर्यन ,आभास, तन्मय, वैदिका, लक्षिता, कृष्णा अभिषेक, निखिल इषिता ऋषि, सभी ने नये पौधे लगाए। तथा जसविंदर सिंह जी ने सभी को पौधों की देखभाल व सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की शपथ दिलवाई।
प्रधानाध्यापक मेडम ने ठंडी छांव संस्था का आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन लिया।




