Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मथुराधीश मन्दिर पर हिंडोला उत्सव 20 से

कोटा / प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश मंदिर पर 20 जुलाई से 14 अगस्त तक हिंडोला महोत्सव आयोजित होगा। जिसमें प्रभु को विविध द्रव्यों से निर्मित हिंदोले में विराजित कर पलना दिया जाएगा।

मथुरेश टेंपल बोर्ड के महामंत्री मोनू व्यास ने बताया कि 20 जुलाई से शाम 5.30 बजे सेवानुकूल समय में डोल तिबारी में प्रभु के हिंदोला में दर्शन प्रारम्भहोंगे। मनोरथ के दौरान प्रभु का आकर्षक भारी श्रृंगार किया जाएगा तथा अधिवासन होगा। वहीं पुष्टिमार्गीय कीर्तन गुंजेंगे। आकर्षक झूले में विराजमान कर पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार प्रभु के बाल स्वरुप को लाड़ लड़ाते हुए पलना दिया

जाएगा। इस दौरान पलना को सोने, चांदी, मखमल, फल, पत्ती, मोती, कांच, फूल, जरी से निर्मित पंचरंगी, केसरी स्वरूप में सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रावण में ठाकुर जी के लिए घटाओं का आयोजन भी किया जाता है। यह उत्सव प्रकृति और ईश्वर भक्ति का अनूठा संदेश देता है। इस उत्सव में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण और इसके प्रति आस्था का भाव जागृत करता है। यह हमें प्रकृति से जुड़ने और इसके संरक्षण की सीख भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles