Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नयापुरा चंबल पुलिया से चंबल नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला

कोटा में नयापुरा थाना क्षेत्र में चंबल पुलिया से चंबल नदी में कूदे युवक का शव तीसरे दिन मिला है। निगम गोताखोर की टीम नदी में 15 किमी तक सर्च अभियान चला चुकी। आज सुबह युवक की डेड बॉडी घटना स्थल से 700 मीटर दूर मिली। युवक की पहचान दोस्तपुरा निवासी देवनारायण (18) के रूप में हुई है। युवक ने नदी में छलांग लगाने से पहले मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड किया था। 13 सेकेंड के वीडियो में युवक ने अपना नाम व एड्रेस बोलने के बाद घरवालों से होकर खुदकुशी करने की बात कही। युवक ने कहा मैं बहुत परेशान हूं, मेरा जीना हराम कर रखा है। नयापुरा पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया।

पिता राम दयाल ने रिपोर्ट दी नन्द सिंह ने बताया कि युवक के पिता राम दयाल ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उनका बेटा देवनारायण सेकंड ईयर में पढ़ता था। वो शराब पीता था। उसको कई बार समझाया भी। शनिवार को भी उससे समझाइश की थी। वो गुस्से में घर से निकल गया। फिर अपने दोस्त के पास गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles