Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्रीनाथपुरम स्टेडियम में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को कराया गया योगाभ्यास

कोटा/21 जून योग दिवस के अवसर पर कोटा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा खिलाड़ियों को श्रीनाथपुरम स्टेडियम में योग की बारीकियों से अवगत कराया गया साथ ही सूर्य नमस्कार की 12 व्रतियों में संपूर्ण योग के सार को दर्शाते हुए योग के प्रति जागरूक किया गया।अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आज विश्व में फैलने वाली बीमारियों में यह एक ऐसा साधन है जिससे हर बीमारी से लड़ने की ताकत जुटाई जा सकती है साथ ही मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य भी बढ़ाया जा सकता है। ताइक्वांडो खिलाड़ियों की दैनिक चर्या में योग को एक अहम हिस्सा मानते हुए प्रतिदिन योगासन के पश्चात ही ताइक्वांडो ट्रेनिंग कराई जाती है। ताइक्वांडो आत्मरक्षा की एक विधा है और योग उसमे अनुशासन लाने का साधन।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles