Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बिना टिकट यात्रा करते 134 रेल यात्री पकड़े गए, 39 हजार से अधिक जुर्माना वसूला

के डी अब्बासी

कोटा। मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए डीआरएम श्री अनिल कालरा के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में सवारी गाड़ियों में औचक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विगत कई दिनों से लोकल सवारी गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके मद्देनजर 11 जून को कोटा-रामगंजमंडी-कोटा रेल मार्ग पर तीन सवारी गाड़ियों गाड़ी संख्या 59838 कोटा-अकलेरा, गाड़ी संख्या 61623 चौमहला-कोटा एवं गाड़ी संख्या 59837 अकलेरा-कोटा में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान में कुल 134 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। जिनसे कुल 39,330 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग अभियान में चेकिंग स्टाफ लक्ष्मीकांत मीना, दीपक शर्मा, सलोनी शर्मा, विष्णु कुमारी, मुनेश मीना, नरेद्र सिंह एवं आरपीएफ स्टाफ मनजीत चौधरी ने अहम् भूमिका निभायी। इस अभियान से रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालें यात्रियों की धड़पकड़ की है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles