के डी अब्बासी
कोटा | कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराधों से क्षेत्र की जनता नाराज नजर आ रही है। भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र चंद महीनों में ही एक महिला की हत्या, व्यापारी पर चाकू से हमला, आठ जून की रात बदमाशों का खुलेआम तलवारों से लोगों मैं दहशत पैदा करना, नो जून की रात को युवक पर फिर चाकू से जानलेवा हमले की घटना ने क्षेत्र के लोगों में नाराजगी पैदा करती है।
कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र के संजयनगर श्मशान के पास बदमाशों ने खुलेआम तलवार लहरा कर लोगों में खौफ पैदा करने वह एक युवक की हत्या करने आए आधा दर्जन बदमाशों को मोहल्ले के नागरिकों ने बहादुरी से मुकाबला कर बदमाशों को भगा दिया था। वारदात की लाइव तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस प्रकरण में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और दो जनों को 9 जून की रात से हिरासत में ले रखा है। इस प्रकरण भीमगंजमंडी सीआई रामकिशन गोदारा ने एक समाचार पत्र को बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज मिला था। इसमें कुछ लोग संजय नगर में तलवार लहराते नजर आ रहे थे। पता चला कि इन हमलावरों ने किसी पर हमला करने के लिए यह किया था। पुलिस ने उसकी ओर से मामला दर्ज किया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर पहचान कर अली हुसैन, यासीन, मनीष और राजवीर महावर को गिरफ्तार किया है। जबकि सच्चाई तो यह है कि इस घटना की रिपोर्ट फरियादी इरफान ने आठ जून की रात 11.30 पर भीमगंज मंडी थाने में पहुंच कर दर्ज कराई जिसका रिपोर्ट नंबर 0114 हे जिसमें धारा 115/2,126,189,109 के तहत अल्फेज, डब्बू, मोटा,अली, मनीष और अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था जिसमें अली हुसैन, यासीन, मनीष और राजवीर महावर को गिरफ्तार किया है।यह मामला आठ जून का है जो पूरी तरह से सुलझी भी नहीं की 9 तारीख की रात को भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में फिर एक युवक पर कातिलाना हमला कर घायल कर दिया जिसका उपचार महाराव भीम सिंह अस्पताल में चल रहा है।जब को इस घटना में कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।




