Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाडोती संभाग कोचिंग समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ

कोटा/हाडोती संभाग कोचिंग समिति द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ संभागीय मीडिया प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण व जीवन विषय पर विद्यार्थियों को वर्तमान परिपेक्ष में पर्यावरण की महत्व पर विद्यार्थियों को बताया गया कि बढ़ती भौतिकतावादी प्रवृत्ति के कारण दिन प्रतिदिन प्रकृति का दोहन बढ़ता जा रहा हैं, प्रौद्योगिकी विकास के कारण प्रकृति का पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित हो रहा है ,जल जंगल जमीन का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है।

अतः हम सभी जनमानस का यह दायित्व है कि प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न की जाए एवं इसकी सुरक्षा का संकल्प रखें, क्योंकि जल जंगल और जीवन के संगम से ही पृथ्वी का स्वरूप संरक्षित रहेगा।

 

संरक्षक राकेश मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण हेतु विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया कि हम अपने और आने वाले भविष्य के लिए राष्ट्र एवं समाज के हित में पर्यावरण को होने वाले दुष्प्रभाव के रोकथाम के लिए पॉलिथीन मुक्त दैनिक कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

1.कम दूरी हेतु वाहन का उपयोग नहीं करेंगे

2.खरीदारी हेतु कपड़े के बेग का उपयोग करेंगे।

3.कचरा पात्र का उपयोग करेंगे।

4.वृक्षारोपण का कार्य करेंगे।

5.जनमानस में पर्यावरण जागरूकता पैदा करेंगे।

 

सचिव धनेश विजयवर्गीय ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत हाडोती संभाग कोचिंग समिति द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विभिन्न आयोजन के दौरान समिति के उपाध्यक्ष ओम मेहता, जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया राठौड़, आर के जांगिड़ , नरेश नागर वीरेंद्र शर्मा आर वी प्रजापति,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles