के डी अब्बासी
कोटा,जून। कोटा सिटी एसपी अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन आईपीएस ने बताया कि अपराधों को रोकने के लिए और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए विज्ञाननगर थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा को जिम्मेदारी सौंप गई। सीआई मुकेश कुमार मीणा ने थाने से एक पुलिस टीम का गठन किया जिसमे सहायक उप निरीक्षक सियाराम हैड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल इमरान मोहम्मद ओमप्रकाश और रामकुवांर को शामिल किया। इस पुलिस टीम ने 4 एल 11 गली न. 3 उड़िया बस्ती विज्ञाननगर निवासी तालिब को एक देशी पिस्टल मय दो जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। तालिब विज्ञाननगर का हिस्ट्रीशीटर है।






