Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारत को आत्मनिर्भर बनाने में दें अपनी सहभागिता -राकेश जैन

कोटा 4 जून। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा के तत्वावधान में महेश नवमी पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित शोभा यात्रा पर, विश्वकर्मा मंदिर के सामने, महावीर नगर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर, शौभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला, भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने राजेश बिरला को साफा, शॉल, माला पहनाकर अभिनंदन किया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि महेश नवमी पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त मनाया जाता है। यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मनाया जाता है, जो इस साल 4 जून 2025 को है। इस दिन को माहेश्वरी समुदाय बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाता है, क्योंकि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माहेश्वरी समाज अस्तित्व में आया था।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होती है। सुख, समृद्धि और शांति पाने का आशीर्वाद मिलता है।

माहेश्वरी समाज का देश की आर्थिक व्यवस्था में बहुत बडा योगदान है। माहेश्वरी समाज से व्यवसाय क्षैत्र में जुडे समाजबंधु देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम करते है।

इस अवसर पर राकेश जैन ने सभी से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तब पूरा होगा, जब हम सब मिलकर विदेशी विशेषकर भारत के शत्रु देशों चीन, पाकिस्तान, तुर्की से व्यवसाय बंद करें, उनके उत्पाद खरीदना बंद करें, और भारत देश में निर्मित स्वदेशी उत्पादों को ही खरीदें। आत्मनिर्भर देश ही मजबूत होता है।

इस अवसर पर राकेश जैन ने आग्रह किया कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सभी माहेश्वरी समाजबंधु से अपनी सहभागिता दे।

कार्यक्रम में जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, केपी सिंह, मण्डल अध्यक्ष पन्ना लाल बंजारा, मनोज गोस्वामी, अक्षय चौधरी, प्रसन्न माहेश्वरी, अनिल शर्मा, पूर्वमंडल अध्यक्ष दिलीप शमा, अनिल शर्मा, सोनू गौतम भूपेंद्र जैन, कर सिंह चौधरी, वरिष्ठ नेता भगवान माथुर, धर्मेंद्र सिंघाड़ा, मंडल प्रतिनिधि ब्रजमोहन गोड, संजय लालवानी, भरतचंद जैन, पार्षद ज्ञानेंद्र सिंह आमेरा, रीटा सलूजा, सोनू धाकड़, मुकेश नामा, मुकेश चावला, जगदीश शर्मा, सुनीता सामरिया, सपना प्रजापति, राजेंद्र सिंह खींची सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles