Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

20 फीट ऊंचाई से गिरे व्यक्ति की मौत-छत पर टहलते समय व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ा

कोटा। कोटा में खाना खाकर छत पर टहलते समय एक व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ गया।जिससे वह छत की डोली (दीवार) से करीब 20 फीट नीचे गिरा। घायल हालत में परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना उद्योग नगर इलाके में सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। पुलिस के अनुसार, मृतक संजय भारती (47) मूलरूप से हैदराबाद का रहने वाला था और वर्तमान में प्रेम नगर प्रथम इलाके में रहता था। वह मजदूरी करता था। आज (मंगलवार) को उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। उद्योगनगर थाना स्ट्रु गिर्राज मीणा ने बताया- संजय रात को खाना खाकर छत पर टहलने गया था। साढ़े दस बजे करीब वो छत की दीवार पर बैठा हुआ था। उसी समय नींद का झोंका आने से बैलेंस बिगड़ गया और वह छत से सीधे नीचे आ गिरा। उसके सिर पर चोट लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles