पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र के पास स्थित स्वर्ण रजत मार्केट, सराफा बाजार, जीएमए प्लाज के आसपास के जितने भी अतिक्रमण अवैध रूप से कब्जे कि गई जगह थी,वहां से आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, सब्जी मंडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकानदार द्वारा सड़क पर बाहर थडे को भी तोड़ा गया, दुकान के बाहर टीनशेड जो दुकान से ज्यादा ही बाहर निकले हुए थे उन पर कार्यवाही करते हुए उनको तोड़ा गया, दुबारा अतिक्रमण न करने पर पाबंद किया, सराफा बोर्ड के बाहर अवैध चाय की गुमटी सहित आसपास के अतिक्रमण को हटाया गया, स्वर्ण रजत मार्केट के बाहर गाड़ी खड़ी करने की जगह पर अनुचित ढंग से लगे पाइप को हटाया गया






