Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सरकार आमजन की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध -संदीप शर्मा

कोटा 8 मई। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि मोदी सरकार पर ईश्वरीय कृपा एवं भारतीय सेना के पराक्रम के लिये कुन्हाडी बालिता रोड स्थित प्राचीन बीड के बालाजी मंदिर में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के सानिध्य में भाजपा कोटा शहर द्वारा सामूहिक हनुमान चालिसा पाठ कर, दिपोत्सव का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय सेना ने भगवान हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया, जो उन्होने अशोक वाटिका उजाडते हुए कहा था- जिन्ह मोहि मारा ते मैं मारे …..। अर्थात जिन आतंकवादियो ने हमारे मासूमों को मारा, हमारी भारतीय सेना ने उन्ही आतंकवादियों को मारा।

हमे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं हमारी भारतीय सेना पर गर्व हैं। भगवान बालाजी महाराज की कृपा से सेना का पराक्रम बढे, प्रधानमंत्री मोदी जी, सेना व आमजन सभी पर ईश्वरीय कृपा बनी रहें, इसी उद्देश्य को लेकर आज यहां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

जैन ने कहा कि आतंकवादियों ने हिंदू मुस्लिम नफरती नैरेटिव चलाने की साजिश रची, इसे समाप्त करने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी दी। आतंकवादियो द्वारा पहलगाम में महिलाओं के सुहाग उजाडे गये, ऑपरेशन सिंदूर उसी का बदला है।

भारत शांतीप्रिय देश है परंतु आज का भारत चुप बैठने वाला नहीं है, दुश्मन छेडेगा तो ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा इसी कड़ी में पाकिस्तान के ड्रोनों को हवा में मार गिराया गया है

भाजपा के लिये राष्ट्र प्रथम है, पार्टी बाद में ,राष्ट्रहित में जो भी मजबूत फैसले लेने है, उसे लेने में भारत पीछे नहीं हटेगा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मजबूत फैसले लेने के लिये जाने जाते है, जो कहते है, उसे पूरा करके दिखाते है। मोदी जी ने कहा था, आतंकीयों व उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया जायेगा, कल्पना से परे सजा मिलेगी तो उसी के अनुरूप कार्य हुआ।

कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पहलगाम का बदला ले लिया है। आज पूरा हिंदुस्तान अपने आपको गर्वीत महसूस कर रहा हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी वर्तमान की स्थिती की गंभीरता को देखते हुए लगातार सीमावर्ती जिलों पर निगरानी बनाये हुए है, प्रशासनीक अधिकारियों के साथ लगातार बैठके कर लगातार मोनिटरिंग कर रहे है। राजस्थान सरकार आमजन के सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है। आमजन सुरक्षा के लिये आवश्यक सभी कदम उठाये जा रहे है। आमजन को घबराने की जरूरत नहीं, प्रशासन के दिशा निर्देश का सभी पालना करें। संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना जिला प्रशासन को दे।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, रितेश चित्तौड़ा ,पार्षद राकेश पुटरा, महावीर सुवालका, महावीर सुमन, मण्डल अध्यक्ष ओम शंकर सुमन, संजय समीर सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष विजय सिंह कानावत, मण्डल प्रतिनिधि चेतन राठौर, प्रदीप राठौर, पंकज गौड, विष्णु लोधा, महावीर काबरा, मुकेश चावला, सहित बडी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles