Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन सिंदूर के लिये भारतीय सेना और मोदी जी को साधुवाद – राजेश बिरला

कोटा 7 मई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेशकृष्ण बिरला के सानिध्य में, बुधवार अपराह्न में जीएमए सभागार जीएमए प्लाजा के बाहर रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं नें भारतीय सेना द्वारा चलाये गये आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भव्य आतिशबाजी कर खुशीयां मनाते हुए लड्डुओं से मुंह मीठा करवाकर जश्न मनाया ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से लड्डू खिला कर मुंह मीठा किया एवं मॉकड्रिल का प्रशिक्षण के दौरान क्या क्या सावधानियां रखनी हैं उसके बारे में विस्तार से बताया।

राजस्थान रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मजबूत नेतृत्व ही हैं कि आज विश्व में सभी देश भारत के पक्ष में खडे हैं और पाकिस्तान द्वारा किये गये कायराना घटना की सभी निंदा कर रहे है। आज हम ऑपरेशन सिंदूर के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय सेना को ह्दय से साधुवाद देते है। पूरा भारत देश मोदी जी व भारतीय सेना के साथ है।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पाक द्वारा प्रशिक्षित आतंकी भारत में आकर बेकसूर आमजन की जाति, धर्म पूंछकर निर्मम हत्या करते है, महिलाओं से कहते हैं मोदी से कह देना इस का जवाब मोदी जी ने पूरे विश्व को संदेश देकर दे दिया ,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, 140 करोड देशवासियों का नेतृत्व करते है। उनको चैलेंज करने का मतलब भारत देश को चैलेंज करना है। गत रात्री को 140 करोड के देश की भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखा दिया

 

मोदी जी ने कहा था आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला देंगे ,सो मिट्टी में मिला दिया। भारतीय सेना ने अपना शौर्य, पराक्रम व वीरता का प्रदर्शन करते हुए, पाक में पनप रहे आतंक के अड्डो को बर्बाद कर दिया। मात्र 25 मिनट में आतंक के 9 ठिकानों पर स्थित 21 अड्डो को मिट्टी में मिला दिया। अनेको आतंकवादी मार गिराये। भारत ने स्पष्ट कर दिया कि हमने किसी आम नागरिक, सेना को टार्गेट नहीं किया हमने सिर्फ आतंक को टार्गेट किया है। इसके बाद भी यदि पाक ने कोई हिमाकत की तो भारत उसका मुंहतोड जवाब देगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के मन में हमेशा सेवाभाव रहा हैं। कैसी भी कठिन स्थिती हो भाजपा कार्यकर्ता आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडा रहा है। आज प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल करवाया जायेगा हम सभी को प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करना है। आपात स्थिती में हमारे आस पास रहने वाले सभी को आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय बताने है तथा प्रशासन व आमजन का पूरा सहयोग करना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विशाल शर्मा, सोशल मिडिया प्रदेश से मयंक सेठी, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, सोशल मिडिया से मोनिका माहेश्वरी, हीमांशु सेनी, महिला मोर्चा से पूनम जैन, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, अल्पसंख्यक मोर्चा से साहिल मिर्जा, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय, दीनू बंजारा, चंद्रप्रकाश महावर, पन्नालाल बंजारा, अक्षय चौधरी, मण्डल प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह हाडा, हरकचंद जैन, महेन्द्र गर्ग, रितु शर्मा, नारित्य शर्मा, प्रदीप राठौर, रोहित चंदेल, अभीषेक जैन सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles