Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शादी के 14 दिन बाद ही दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर, कैश गहने लेकर लुटेरी दुल्हन फरार

सवाईमाधोपुर । सवाई माधोपुर में लुटेरी दुल्हनकी करतूत सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मानटाउन थाना क्षेत्र की आईएचएस कॉलोनी के शीतला माता मंदिर में एक युवक ने शादी की थी। अग्नि के फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई थी, लेकिन शादी के महज 14 दिन बाद ही दुल्हन ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर भाग गई।

दूल्हे के अनुसार, दुल्हन अपने साथ कैश, जेवरात और मोबाइल भी ले गई। दूल्हे विष्णु शर्मा पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी IHS कॉलोनी ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मानटाउन थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच थाने के. स्ट्रु मीठालाल को दी गई है।

दलाल ने 2 लाख की डील पर करवाई थी शादी जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी विष्णु की शादी अनुराधा पुत्री इंद्रजीत यादव निवासी खण्डवा मध्यप्रदेश से हुई थी। हालांकि शादी के समय शर्त थी कि वह दलाल पप्पू मीणा निवासी जीनापुर को 2 लाख रुपए देगा। बातचीत तय होने के बाद शर्त के अनुसार, दलाल ने वर पक्ष से दो लाख रुपए सभी की मौजूदगी में प्राप्त कर लिए और मिलने वाले वकील के पास ले जाकर विवाह सहमति पत्र पर दुल्हन ने वर के पक्ष में राजीखुशी प्रेमविवाह किए जाने का लिखा। 20 अप्रैल 2025 को शीतला माता मंदिर आईएचएस कॉलोनी में हिन्दू रीति रिवाज से कॉलोनी के लोगों एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी में सफ्न हुआ। शादी के बाद से दुल्हन ससुराल में रहने लगी। 3 मई को नशीला पदार्थ खिलाकर भागी दुल्हन

आरोप है कि शादी के 14 दिन बाद योजनानुसार दुल्हन ने रात को ससुराल पक्ष के लोगों के लिए तैयार भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। पति सहित ससुराल पक्ष के सभी लोगों ने खाना खाया और थोड़ी देर बाद सभी सो गए। इसका दृ॥स् फायदा उठाकर दुल्हन 3 मई की देर रात करीब 2 बजे अपने ससुराल से 30 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी, 50 हजार रुपए कीमत का सोने का मंगलसूत्र, 20 हजार रुपए कीमत का सोने का टिकला, 250 ग्राम चांदी की पायजेब कीमत 25 हजार, नकदी 30 हजार और 30 हजार रुपए कीमत का एक मोबाइल लेकर फरार हो गई। इसके बाद ससुराल वालों ने दुल्हन के खिलाफ मानटाउन थाने में दलाल पप्पू मीणा निवासी जीनापुर, सुनीता यादव पत्नी सोनू यादव निवासी निवासी खण्डवा मध्यप्रदेश, श्याम पुत्र चन्द्र सिंह राजपूत निवासी डग तहसील गंगाधर जिला झालावाड़ व दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कराया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles