Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हनुमानगढ़ में प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी फंदे से लटका

हनुमानगढ़ में प्रेमी नेअपनी प्रेग्नेंट प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद प्रेमी ने खुद भी फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मामला संगरिया थाना इलाके के ढाबां गांव का है।लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों संगरिया सीओ करण सिंह ने बताया कि राजू सिंह (50)अपने घर में सुमन (25) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। सुबह 8 बजे तक दोनों जब घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी ने उसके घर पर जाकर देखा। जहां फर्श पर सुमन का शव नग्न अवस्था में पड़ा था और राजू सिंह फंदे से लटका पड़ा था।सीओ करण सिंह ने बताया कि राजू सिंह की 15 साल पहले शादी हुई थी। बाद में पत्नी से मनमुटाव होने के बाद तलाक दे दिया था। राजू सिंह का पहली पत्नी से एक लड़का है, जो पत्नी से तलाक के बाद से ननिहाल में ही रहता था।पति को छोड़कर प्रेमी के साथ आई सीओ करण सिंह ने बताया कि सुमन की 10 साल पहले भगतपुरा निवासी कर्मजीत सिंह से शादी हुई थी। उसके दो लड़के भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles