Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जयपुर के एक कैफे में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया

जयपुर के एक कैफे में नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो से दोनों आरोपियों ने ब्लैकमेल किया। फेसबुक आईडी बनाकर फोटो – सहित अश्लील कमेंट कर वायरल किए। कालवाड़ थाने में नाबालिग पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।मामले की जांच ष्टक्क (वैशाली नगर) आलोक कुमार गौतम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- कालवाड़ रोड की रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। नाबालिग बेटी से दो परिचित लड़कों के गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मार्च-2025 में दोनों आरोपियों ने बहला-फुसलाकर नाबालिग बेटी को कालवाड़ स्थित कैफे में ले गए। डरा-धमकाकर बेहोशी की हालत में रेप किया।अपने मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। फेसबुक आईडी बनाकर नाबालिग बेटी की फोटो के साथ अश्लील कमेंट करके वायरल करने लगा।विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कालवाड़ थाने में नाबालिग बेटी के साथ पहुंचे पिता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने गैंगरेप, पोक्सो व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles