Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

11 मई को वक्फ कानून जनजागृती हेतु, जिला स्तरीय सम्मेलन

कोटा 3 मई। वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर भाजपा कोटा शहर द्वारा होने जा रहे सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एवं एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान की जनजागृती विषय को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी एम प्लाजा के सभागार में दोनो अभियानों की जिला टीम के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई।

राकेश जैन ने बताया की दोनो ही अभियान राष्ट्रहित एवं आमजनहित में है। दोनो ही अभियानों की जनजागृती हेतु भाजपा कोटा शहर द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे है। यह अभियान जन जन तक पहुंचे, इस विषय को लेकर आज दोनो अभियानों की जिला टीम के साथ बैठक कर आगे की कार्ययोजना तय की।

जैन ने कहा कि कांग्रेस का चाल चरित्र एक बार पुनः उजागर हो चुका है। कांग्रेस कार्यसमिति बैठक पश्चात् प्रेस कॉन्फ्रेस कर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा भारतीय सेना द्वारा किये गये सर्जिकल स्ट्राइक को नकारना, सबूत मांगना, देश की सेना का मनोबल गिराना है। यह सब कांग्रेस के इशारों पर किया जा रहा हैं। भाजपा कोटा शहर, इस बयान की कडी निंदा करता है, मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर इन सबको सद्बुद्धि दे ताकि वह भारतीय सेना व भारत का अपमान करना बंद करें।

जैन ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी जी की लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे, मोदी जी के कार्यों का दुष्प्रचार कर आमजन में भ्रम पैदा कर रहे है। भाजपा कोटा शहर द्वारा जन जन तक सच्चाई पहुंचाकर, इस भ्रम को दूर किया जायेगा।

11 मई को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन को लेकर जिला टीम के पदाधिकारियों से चर्चा कर सम्मेलन के सफल संचालन हेतु रूपरेखा तय की एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के जिला संयोजक पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींचीं ने कहा कि प्रदेश भाजपा द्वारा 11 मई को कोटा शहर में प्रस्तावति जिला स्तरीय सम्मेलन हेतु आपस में चर्चा कि गयी, जिसमें पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अच्छे सुझाव दिये। वक्फ कानून की सही जानकारी जन जन तक पहुचें इस हेतु बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार किया जाना प्रस्तावित है।

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के जिला संयोजक पूर्व उपमहापौर सुनिता व्यास ने कहा कि इस अभियान के लिये जनसमर्थन को लेकर भाजपा प्रदेश द्वारा एक क्यू आर कोड बनाया गया हैं जिसको स्केन करने पर नाम मोबाईल नंबर व जिले की जानकारी भरकर सबमिट करना होता है। बूथ स्तर पर इस क्यू आर कोड के बारे में आमजन को सही जानकारी देकर समर्थन हेतु आग्रह किया जायेगा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, एक राष्ट्र एक चुनाव सहसंयोजक अरविंद सिसोदिया, के पी सिंह, हीरालाल आर्य, महिला मोर्चा कोटा संभाग प्रभारी शालिनी भटनागर, वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के सहसंयोजक चंद्रशेखर नरवाल, निजामुद्दीन बबलू, महिप सिंह सोलंकी, साहिल मिर्जा, इरशाद अली, युवा मोर्चा से राहुल सिकरवार, रोहित चंदेल, ईशु दुबे, लोकेश नागर, अल्पसंख्यक मोर्चा से मुजीब अली, लतिफ मोहम्मद, मुजाहिद हुसैन अंसारी, जावेद खान, मुन्ना खान, शहजाद खान सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles