Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शादी में गई किशोरी से 9 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

झालावाड़। जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामना आया है. यहां मंगलवार रात शादी समारोह में अपने परिजनों के साथ पहुंची 17 साल की किशोरी के साथ 9 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. जब पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद पीड़िता तथा उसके परिजनों ने बुधवार को अकलेरा थाने में 9 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कराया. इधर पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कम्प मच गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 9 आरोपियों को डिटेन कर लिया है तथा मामले में अनुसंधान किया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि मंगलवार देर रात पीड़िता उसके परिजनों के साथ एक शादी समारोह में पहुंची थी. इसी दौरान नजदीक के खेत में किशोरी शौच करने गई थी. इसी दौरान खेत में आरोपियों ने उसे घेर लिया तथा 9 लोगों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. उन्होंने बताया कि पीड़िता ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है. पुलिस ने सभी 9 आरोपियों को डिटेन कर लिया है. ऋचा तोमर ने कहा कि मौके पर एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है. वहीं पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल एग्जामिनेशन की कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि पीड़िता की तबीयत ठीक है. मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद आरोपियों पर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles