Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहर के स्टेशन क्षेत्र में अतिक्रमण कार्यों से करोड़ों की जमीन कराई मुक्त

कोटा,अप्रैल। कोटा शहर के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में स्थित रंगपुर पुलिया से अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगभग चार दर्जन से अधिक दुकानें तोड़ी, करोड़ों की सरकारी जमीन कराई मुक्त गई।

कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) और नगर निगम की संयुक्त टीम ने स्टेशन इलाके में रंगपुर पुलिया के पास से वर्षों पुराना अतिक्रमण हटाया। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाही में करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

केडीए के एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिया के नीचे अवैध रूप से बनाई गई 40 से अधिक कच्ची-पक्की दुकानों को जेसीबी से हटाया गया। उन्होंने कहा कि यह अतिक्रमण आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा था। कार्रवाही के दौरान केडीए, नगर निगम के अधिकारी, भीमगंज मंडी व रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस तथा होमगार्ड के जवान मौके पर तैनात रहे। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा। अतिक्रमण के हटाने के कार्यवाही देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई जिसको पुलिस ने हटाया। अभी दो-तीन महीने पहले भी यहां पर कार्यवाही की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles