Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाभी से अफेयर पर आपत्ति करने वाले देवर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

रानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की नृशंस हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। मृतक युवक (25) का शव गांव के पास जंगल में क्षत-विक्षिप्त हालत में मिला। शव के दोनों पैर बेल्ट से बंधे थे और सिर पत्थर से कुचला हुआ था। सूचना मिलने पर रानपुर थाना पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड और एमओबी टीमों ने मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाधिकारी रामविलास ने बताया कि मृतक के चाचा ने इस संबंध में हत्या का आरोप दो युवकों पर लगाया है। वे दोनों ही मृतक के पड़ोसी हैं, जिनमें से एक पर मृतक की भाभी से अफेयर का आरोप लगा है और इसी विवाद के चलते मृतक की हत्या की गई है। इस संबंध में दो जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।युवक अफेयर के मामले में गया था समझाने-परिजनों के अनुसार बीते गुरुवार को भी मृतक अपने दोस्त को भाभी से अफेयर के संबंध में समझाने के लिए गया था। उस समय हत्या करने वाला युवक जंगल में बकरियां चराने गया था। पीछे से मृतक भी वहां पर पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि युवक के नहीं मिलने पर परिजन तलाश कर रहे थे, तभी जंगल में लहूलुहान हालत में शव मिला

मृतक युवक भंवरलाल भील (26) डोलिया गांव का रहने वाला था। गुरुवार सुबह घर से निकला था। जो दोपहर तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसे ढूंढने पहुंचे। दोपहर 4 बजे बाद भंवरलाल घर से करीब डेढ़ किमी दुरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भंवरलाल के सिर पर चोट के निशान थे। उसके पैर बेल्ट से बंधे हुए थे। उसका मोबाइल भी गायब था। उसे हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित किया। भंवरलाल अपनी भाभी के साथ रहता था। वर्तमान में उसका भाई जेल में बंद है। पिता मजदूरी करते है। चाचा देवलाल ने बताया कि मकान के सामने हेमराज नाम का युवक रहता है। वो भंवरलाल की भाभी से बातचीत करता था। भंवरलाल ने कई बार हेमराज को टोका। इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। गुरुवार को हेमराज बकरियां चराने गया था। भंवरलाल उसे समझाने गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। हेमराज के साथ कुछ अन्य युवक भी थे। हेमराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर भंवरलाल को पकड़ा। उसके साथ मारपीट की। उसके बेल्ट से पैर बांध दिए।

रानपुर थाना प्रभारी रामविलास ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजे करीब डोलिया गांव में युवक की हत्या की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर गए। एफएसएल व एमओबी की टीम को बुलाया। वहां डेड बॉडी पड़ी थी। परिजन पास में खड़े थे। मृतक के चाचा ने शिकायत दी है। शिकायत में पड़ोसी हेमराज व गांव के युवक बबलू पर हत्या का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles