Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एम एस एम ई मेला एवं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

कोटा 17 अप्रेल। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की ओम जी बिरला माननीय लोकसभा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं शोभा करंदलाजे माननीय केन्द्रीय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम तथा श्रम और रोजगार राज्य मंत्री की अध्यक्षता में 18 से 20 अप्रेल तक कोटा दशहरा मैदान में एम एस एम ई औद्योगिक प्रदर्शनी व मेला 2.0 का शुभारंभ होने जा रहा है एवं 20 से 22 अप्रेल तक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का कार्यक्रम रघुराय इंडो स्पोर्ट्स, उम्मेद क्लब के सामने, नयापुरा कोटा में होने जा रहा है। 

जैन ने बताया की हम सभी के लिये गर्व का विषय हैं कि कोटा की पावन धरा पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति हेतु आज जी एम ए प्लाजा के सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर दोनो ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हो ऐसा आह्वान किया गया है।

जैन ने बताया की 18 से 20 अप्रेल तक एमएसएमई एक्सपो का आयोजन होने जा रहा है जो केवल एक एक्जीबिशन न होकर सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसमे राजस्थान से विशेषकर कोटा व कोटा के आस पास केे सभी एमएसएमई विशेषकर महिला एमएसएमई के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। इसमें राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम, खादी ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प बोर्ड, जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के उद्यमियों को मार्गदर्शन साथ वे मार्गदर्शन देने का कार्य भी करेंगे । स्टार्टअप मण्डप मे जहां युवा उद्यमी अपने नवाचार, नये विचार तकनीकियों का प्रदर्शन करेंगे।

कोटा अब दिल्ली मुंबई हाइवे से जुड़ने, नयी नयी ट्रेनों के संचालन से, शीघ्र ही एयरपोर्ट निर्माण से जुड़ने से, बिजली की उपलब्धता होने से कोटा निश्चित ही बहुत तेजी गति से आगे बढ़ेगा। इसलिये इस मेले की उपयोगिता आमजन तक होगी। जिससे नये रोजगारों का सृजन होगा, उद्यमियों को नये नये उद्योग लगाने के अवसर प्राप्त होंगे। इस कड़ी में एमएसएमई मेला मील का पत्थर साबित होगा।

जैन ने सभी कोटा वासियों से अपील की हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सुअवसर का लाभ प्राप्त करें । कोटा शहर सशक्त आत्मनिर्भर कोटा बने, एमएसएमई का बडा सेंटर बने, कोटा औद्योगिक नगरी के रूप मे पहचान हो, हम सब मिलकर इसको आगे बढायें।

कोटा आगमन पर केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे का भाजपा कोटा शहर द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। नयापुरा चौराहे पर दोपहर एक बजे, संघ स्थान डीसीएम चौराहे पर 1:30 बजे भाजपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।

बैठक मे नेता प्रतिपक्ष निगम दक्षिण विवेक राजवंशी, सोशल मीडिया प्रदेश से मयंक सेठी, जिला महामंत्री मुकेश विजय, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, लक्ष्मण सिंह खींचीं, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, हरिहर गौतम, हिमांशु सैनी, पार्षद राकेश पुटरा, रामबाबू सोनी, सुरेन्द्र राठौर, आरती शाक्यवाल, संदीप नायक, अल्पसंख्क मोर्चा जिलाध्यक्ष् साहिल मिर्जा, ओबीसी मोर्चा से अमित उराडिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्का मेवाड़ा, सोशल मीडिया जिला सहसंयोजक हीमांशु सैनी, रीचा राव, अंजनी राजपूत, मोनी शारदा, मण्डल अध्यक्ष , मण्डल प्रतिनिधि सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles