Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर, 19 फरवरी को भाजपा करेगी भव्य आयोजन

कोटा 17 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला की गरिमामयी उपस्थिती में हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा कोटा शहर द्वारा 19 फरवरी को प्रातः 8 बजे, छत्रपति श्री शिवाजी पार्क, जे.के. फैक्ट्री के सामने, कंसुआ चौराहा, डीसीएस रोड कोटा पर भव्य आयोजन किया जायेगा।

श्री शिवाजी महाराज जंयती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में सोमवार को जी.एम.ए. सभागार, जी.एम.ए. प्लाजा में भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज सनातनीयों के हृदय की धडकन है। भारत देश की शान है। शिवाजी महाराज ने उस समय अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए, मुगलों को दांतो तले लोहे के चने चबवा दिये थे। भारत देश की धरती की रक्षा के लिये अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। ऐसे हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्म जयंती के अवसर पर जिन्होंने अपनी कार्यप्रणाली से लोकसभा में सभी के विश्वास को जीता है, देश में ही नहीं अपितु विदेश मे भी भारत देश का डंका बजा रखा है, ऐसे जन जन के लोकप्रिय नेता माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला के मुख्य आतिथ्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा परिवार के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता देंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेन्द्र ऋषी, धर्मेन्द्र दिक्षित, कुलदीप सिंह तलवार को एवं संयोजक के रूप में एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक इन्द्रमल जैन, सहसंयोजक महावीर नायक बिल्लू, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष खेमचंद शाक्यवाल को जिम्मेदारी दी गयी है।

 

बैठक में पुर्व उपमहापौर सुनिता व्यास, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक महिप सिंह सोलंकी, जिला कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र भानावत, पार्षद दिपक बंशीवाल, बोरखेडा मण्डल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, छावनी मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल, विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, उद्योग नगर मण्डल प्रतिनिधि बद्री आर्य ने भी अपने सुझाव रखें।

कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिये जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।

कार्यक्रम में जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, रेखा खेलवाल, सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक इंदरमल जैन, सदस्यता अभियान जिला सहसंयोजक महावीर नायक बिल्लू, सोशल मीडिया कोटा संभाग सहप्रभारी भुवनेश महावर, मन की बात कार्यक्रम जिला सहसंयोजक कुलदीप सिंह तलवार,एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, महिला मोर्चा से सुनिता सामरिया, आर के पुरम मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सैनी, प्रतिनिधि सोनिया सिंह राठौड़, पार्षद सुरेन्द्र राठौर, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेन्द्र दीक्षित, भगवती सोनी, विज्ञान नगर मण्डल प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह बोबी टेलर, गणेश नगर मण्डल प्रतिनिधि सिम्पल शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष पंकज वात्स्य, खेमचंद शाक्यवाल सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles