Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में श्रीपुरा स्थित सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी

कोटा /नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंति पर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में श्रीपुरा स्थित सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी के पराक्रम को देखते हुए उनकी जयंती पराक्रम दिवस मनाने की घोषणा की। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करें। यह युवाओं को नेताजी के साहस, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता, जिला महामंत्री मुकेश विजय, चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles