Wednesday, April 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा द्वारा एक पोर्टल के माध्यम से समस्त योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य -राकेश जैन

 

 

 

कोटा 15 जनवरी। भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मुख्य आतिथ्य में ‘‘संविधान गौरव अभियान 2025’’ गुरुवार 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे, शिव ज्योति कॉन्वेंट स्कूल श्रीनाथपुरम-डी कोटा में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में भाजपा के बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता अपेक्षित है।

राकेश जैन ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जो भारतीय संविधान के निर्माता है, एक दूरदर्शी नेता, समाज सुधारक और महान विद्वान जिनके योगदान ने आधुनिक भारत को आकार दिया। ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी बाबा साहेब का कांग्रेस ने पग पग पर अपमान किया है।

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी एम ए प्लाजा सभागार में भाजपा मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रतिनिधि व पदाधिकारियों सहित योजना को आकार देने वाले कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष महोदय द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एक पोर्टल के माध्ययम से आमजन तक पहुंचाई जा सके, इसके निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की योजना को आकार देने वाले कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उन्हें इस दिशा मे कार्य करने के दिशा निर्देश दिये।

भाजपा चाहती हैं कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी उद्देश्य को लेकर इस तरह की कार्ययोजनाओं के बारे में गहन चिन्तन किया जा रहा है। मण्डल स्तर पर कार्यालय व्यवस्था की आगामी कार्ययोजना भी चल रही है। जहां पार्टी पदाधिकारी अपना समय दे कर बैठेगें, जहां से पार्टी से जुडी गतिविधियां संचालित होगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश अजमेरा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया,अल्पसंख्यक मोर्चा से महामंत्री मुजाहिद अंसारी, विधि प्रकोष्ठ से एड0 मनोज पूरी, आई संयोजक निखिल अग्रवाल, सहसंयेाजक पुलकित मेघवाल, रेलवे कोलोनी मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय, प्रतिनिधि सीमा मरोठिया, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष संजय समीर सैनी, कुन्हाडी मण्डल अध्यक्ष ओम शंकर सुमन,प्रतिनिधि चेतन राठौर, रामपुरा से प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, दादाबाडी मण्डल अध्यक्ष लव आजाद, केशवपुरा मण्डल अध्यक्ष दिनू बंजारा, प्रतिनिधि पारस खींचीं,महावीर नगर मण्डल अध्यक्ष पन्ना लाल बंजारा, प्रतिनिधि बृजमोहन गौड, आर के पुरम मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, विज्ञान नगर मण्डल अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, बोरखेडा मण्डल प्रतिनिधि सुरेश सिंह जादौन, छावनी मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल, गणेश नगर मण्डल अध्यक्ष रामचंद्र नागर, एड0 नारित्य शर्मा, आकाश पांचाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles