कोटा 12 जनवरी। इण्डियन रेडक्रोस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोटा नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला के मुख्य आतिथ्य, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की अध्यक्षता एवं भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन के विशिष्ठ आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी कोटा शहर के नवनियुक्त सभी 14 मण्डलों के अध्यक्षों एवं मण्डल प्रतिनिधियों का अभिनंदन राजरानी टावर में किया गया।
कार्यक्रम संयोजक के पी सिंह ने मंचस्थ अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
के पी सिंह ने बताया मंचस्थ जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त सभी मण्डल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के मस्तक पर तिलक लगाकर, साफा, मोती की माला, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
इस अवसर पर इण्डियन रेडक्रोस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं कोटा नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमेन राजेश कृष्ण बिरला ने कहा कि हम सभी को गर्व महसूस होना चाहिये की देश की लोकसभा में अध्यक्ष पद पर हमारे अपने एवं हाडौती क्षैत्र के सबसे लोकप्रिय, सभी के सुख दुख मे सहभागी रहने वाले, सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, जनप्रिय नेता ओम बिरला, हमारे कोटा बूंदी क्षैत्र के सांसद है। स्पीकर ओम बिरला से प्रेरणा लेकर, आप सभी को भी अपने अपने क्षैत्र में आमजन के सुुख दुख में सहभागी बनना हैं।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारी अपनी मेहनत से भाजपा पार्टी को मजबूत बनायेगें, इसी आशा के साथ सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी।
कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनको याद कर नमन कर कहा कि स्वामी विवेकानंद जी विश्व में भारतीय संस्कृति को स्थापित करने वाले महान आध्यात्मिक गुरू एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे। आज राष्ट्रीय युवा दिवस भी है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा है कि उठो, जागो और तब तक रूको नहीं,जब तक तुम अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।
आज 35 से 45 वर्ष की आयुसीमा में बने भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि के रूप मे एक युवा टीम तैयार हो चुकी है। ये सभी अपनी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत व अजेय बनायेंगे इसी के साथ सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों की पालना करते हुए, सभी जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सबसे आमराय बनाकर, मण्डल अध्यक्ष व प्रतिनिधियों का चयन किया गया। प्रदेश द्वारा मण्डल अध्यक्ष के लिये 35 से 45 वर्ष आयुसीमा रखी गयी, इसकी कठोरता से पालना करते हुए सभी मण्डल अध्यक्ष का चयन किया गया। इस तरह आज कोटा शहर मे मण्डल अध्यक्ष के रूप में पार्टी के लिये समर्पित युवाओं की टीम खडी हो चुकी है।
राकेश जैन ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये कि हमें हमारें मण्डल में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों से मिलना चाहिये। सभी का साथ लेकर आगे की संगठनात्मक संरचनाओं का निर्माण करना है तथा मजबूती से मण्डलों में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाना है।
भाजपा कोटा शहर द्वारा उम्मेद क्लब के पास में स्थित परिसर में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्राति के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम जी बिरला के मुख्य आतिथ्य में 2000 निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंदों 2000 महिलाओं को कम्बल वितरण का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा में सभी पदाधिकारियों से सूचीयां बनाकर महिलाओं को आमंत्रित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोटा दक्षिण निगम नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल गोयल, प्रदिप राठौर सहित प्रमुख पदाधिकारियों सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






