माली सैनी समाज ने सिविल लाइंस श्रेत्र में सैनी परिवार की महिलाओं से मारपीट व अमानवीय घटना में न्यायिक जांच और न्याय की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किया जाए
==================
माली सैनी समाज के प्रबुद्धजन ने सिविल लाइंस श्रेत्र जयपुर में मोती लाल सैनी और परिवार की महिला के साथ मारपीट से राजस्थान के माली सैनी समाज में रोष व्याप्त है
समाजसेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी बताया कि महिलाओं से मारपीट के दोषियों पर कार्यवाही की मांग और परिवार को त्वरित न्याय की मांग को लेकर न्यायिक जांच की मांग को लेकर आज गुरु नाथूलाल पहलवान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय में एस डी एम श्रीमान गजेंद्र सिंह जी को ज्ञापन सौंप कर न्याय की मांग की गई
इस दौरान गुरु नाथुलाल पहलवान, समाजसेवी डॉ दुर्गा शंकर सैनी, अध्यक्ष मेवा लाल जी, बलांडिया, पार्षद राकेश सुमन पुटरा, दीपक सुमन, योगेश सुमन, मुकेश सहित अन्य प्रबुद्धजन समाज बंधु उपस्थित रहे






