Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कायस्थ समाज कोटा द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कायस्थ महाकुंभ का आयोजन

कायस्थ समाज कोटा द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कायस्थ महाकुंभ का आयोजनको अंतिम रूप देने के लिए एलबीएस कैम्पस महावीर नगर में कायस्थ महासभा कोटा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी, गणमान्य सदस्य और युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप माथुर ने की उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश भर के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की स्मारिका “कायस्थ बंधन’ के चतुर्थ अंक का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसमें 1100 से अधिक बायोडाटा प्रकाशित किये गये हैं। कार्यक्रम में सभी कोटा के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर जी, ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी, विधायक श्री शाति धारीवाल जी, विधायक श्री संदीप शर्मा जी, विधायक श्रीमती कल्पना देवी जी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश बिरला, नगर निगम महापौर, उपमहापौर, नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ जी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज समितियों का गठन किया गया जिसमें भोजन समिति, मैग्जीन रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्वागत समिति, वाहन समिति एवं अन्य समितियों का गठन किया गया जिसमें अलग-अलग जिला कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles