Sunday, August 30, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में आरटीओ, ट्रैफिक व सामाजिक संस्थाओ ने लगाया नेत्र परीक्षण शिविर, बांटे निःशुल्क चश्मे

कोटा.

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात, आरटीओ व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। रविवार को कोटा सड़क सुरक्षा समिति, लायंस क्लब कोटा टेक्नो एवं टीम जीवनदाता के सदस्यों ने ट्रैफिक पुलिस व आरटीओ के सहयोग से अस्सी फीट रोड स्थित न्यू बस स्टेंड पर आंखों की जांच के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। कोटा सड़क सुरक्षा समिति के सह सचिव भुवनेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह , ट्रेफिक इंचार्ज पूरण मीना उनका स्टॉफ , आरटीओ इंस्पेक्टर गिरधारी लाल मीणा, कोटा सड़क सुरक्षा समिति के मोहनजीत सिंह , जगदीश गांधी , शफाकत गौरी , लायंस क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष ए के गुप्त , रजनी गुप्ता उपस्थित रहे । इस दौरान 73 बस व ट्रक ड्राइवर, सहायक चालक, मेकेनिक , वर्कशॉप व अन्य स्टॉफ के आंखों की जांच की गई जिसमें 48 ऐसे लोग पाए गए जिनकी नेत्रज्योति बेहद कम हैं, इन सभी लोगों को चश्मा वितरण किया जाएगा साथ ही सामान्य से कम नेत्रज्योति वाले लोगों को चश्मे का वितरण किया गया। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा ने कहा कि भारी वाहन चालक नियमित वाहनों को चलाते हैं और उनकी नेत्र ज्योति समय के साथ कम होती चली जाती है, ऐसे में समय-समय पर आंखों की जांच कराई जानी चाहिए ताकी नेत्र ज्योति कमजोर नहीं हो और दुर्घटना का खतरा भी कम हो। बस चालक सैकडों लोगों को अपने साथ लेकर चलते हैं और ऐसे में उनके आंखों की रोशनी ठीक होगी तो सुरक्षित सफर तय होगा। भुवनेश गुप्ता ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के नेत्र जांच शिविर के माध्यम से लोगों को राहत प्रदान की जाएगी। स्व. प्रेमचंद गुप्ता की पुण्य स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत लोगों की आंखों की जांच की गई और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।पूरण सिंह ने कहा कि ये एक अच्छी पहल है इससे बस , ट्रक व अन्य भारी वाहन चालकों को आंखों की रोशनी की जानकारी भी रहेगी व समय रहते वे दुरुस्त भी कर सकते है । अंत में कम रोशनी वाले लोगो को चश्मे पहनाए गए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles