सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
के डी अब्बासी
कोटा। कोटा सिटी एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए चलाये गये विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करने के लिए समस्त थानाधिकारी को निर्देशित किया गया था अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी की निगरानी में रेलवे कोलोनी थाने सब इंस्पेक्टर रामसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नोर्दन बाईपास कुशवाह रेस्टोरेन्ट कोटा से तस्कर सुरेश कुशवाह को अवैध मादक सहित गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा एक किलो 971 ग्राम बरामद किया है।पुलिस टीम में- सब इंस्पेक्टर रामसिंह आईसी थाना, सहायक उप निरीक्षक जगदीशप्रसाद , कांस्टेबल हनुमान विनोद , दीवानसिंह, अजीत कुमार यादव, नमोनारायण, अजीतसिंह, मदनलाल को शामिल थे।
कॊटा में सब इंस्पेक्टर राम सिंह ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार






