Wednesday, October 21, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अंता के धाकड़खेड़ी गांव में एक मकान में महिला और युवक का खून से लथपथ शव मिला

अंता, 2 जनवरी।बांराकेअंता धाकड़खेड़ी गांव में रात 12 बजे पुलिस को मिली सूचना एक मकान में महिला और युवक का खून से लथपथ शव मिलाहै। दोनों के शव एक कमरे में एक ही जगह पर मिले है। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अंता अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई।मामला अंता डीएसपी श्योजीलाल मीणा ने बताया-एक कमरे में एक महिला और एक युक्क खून से लथपथ थे। दोनों के सिर, गर्दन और कमर पर चोट के निशान थे। महिला की मौत हो चुकी थी। वहीं युवक गंभीर घायल था। हमने पहले तो दोनों को अंता अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं कुछ देर बाद ही युवक को भी मौत हो गई।

जांच के बाद उसकी पहचान कोटा के भीमगंज के गौरव हाड़ा (19) पुत्र पूरण सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद से रिकी का पति गणेश पारेता फरार है। पुलिस गणेश को भी संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। महिला के पिता और युवक का भाई आने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई और शव सौंप दिए गए।

महिला का पति गणेश अंता में ही एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। घर में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे भी रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles