कायस्थ महासभा कोटा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 जनवरी 25. रविवार को यूआईटी ऑडिटोरियम में युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) पर कायस्थ महाकुम्भ व युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम का निमंत्रण आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को आमंत्रण-पत्र देकर मुख्य अतिथि के लिए आमंत्रित किया।
कायस्थ महासभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उपस्थिति में आज कोटा में आयोजित भव्य समारोह “कायस्थ महाकुम्भ” के पोस्टर का विमोचन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन कायस्थ समाज कोटा द्वारा किया गया, जिसमें समाज के प्रमुख प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष का कायस्थ समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। बिरला जी ने उपस्थित चित्रांश बंधुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम आयोजक व राजस्थान अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न कोणों से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसआईएस ग्रुप के संस्थापक डॉ. आर. के. सिन्हा, हिन्दु महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज एवं देश के विभिन्न राज्यों से कायस्थ प्रतिनिधि कार्यक्रम में आ रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ वरिष्ठ जन सम्मान समारोह व सिने संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।
संभागीय अध्यक्ष नितिन भटनागर ने बताया कि युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद जी से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे।
जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम की स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश से बायोडाटा प्रकाशित किये जा रहे हैं जिसमें लगभग 1100 से अधिक बायोडाटा प्राप्त हो चुके हैं। बायोडाटा प्रकाशित करवाने की अंतिम तिथि 4 जनवरी है।
इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, कार्यक्रम संयोजक नीरज कुलश्रेष्ठ, संभाग अध्यक्ष नितिन भटनागर, जिलाध्यक्ष विनोद सक्सेना, महेश श्रीवास्तव, कैप्टन ओ पी माथुर, कमल कुल श्रेष्ठ, अशोक भटनागर, किशोर माथुर, पी. के. कुलश्रेष्ठ, चंद्रप्रकाश सक्सेना, गौरव सक्सेना, मयूर सक्सेना, शुभम सक्सेना, राजीव लोचन सक्सेना, ईश्वर सक्सेना एवं अन्य चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।





