Monday, August 31, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

-परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

कोटा /राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ नव वर्ष से कोटा में भी मंगलवार को हो गया । कोटा परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा शहर में रोड सेफ्टी व यातायात नियमों की जागरूकता का महीनेभर सघन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी । मंगलवार को कई सामाजिक संस्थाओं व संघटनों के सहयोग से विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा रैली निकाली गई । रैली का शुभारंभ प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी राजीव त्यागी , जिला परिवहन अधिकारी सुरेंद्र सिंह , ट्रेफ़िक इंस्पेक्टर पूरण मल मीणा , आरटीओ इंस्पेक्टर अवधेश कुमार डांगी, लायंस क्लब कोटा टेक्नो के अध्यक्ष ए के गुप्ता रजनी गुप्ता, कोटा सड़क सुरक्षा समिति के उपसचिव भुवनेश गुप्ता , मोहनजोत शफाकत हुसैन गौरी सहित काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे । शुभारंभ अवसर पर बोलते हुवे प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘परवाह ‘’ रखी गई है । आमजन को ट्रैफ़िक नियमों की जानकारी देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा हर दिन एक जागरूकता कार्यक्रम स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन, ऑटोमोबाइल कंपनियों व संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किये जाएँगे जिसमें आमजन को यातायात व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति सतर्क, सजग व गंभीर रहना के प्रति जागरूक किया जाएगा । शर्मा का कहना था एक सर्वे के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत में 60 प्रतिशत युवा होते है जो हमारे देश के लिए चिंताजनक विषय है। उन्हें दुर्घटना के दौरान होने वाली कई लापरवाहियों से अवगत करवाकर उचित ड्राइविंग करने के प्रति समझाया जाएगा। रैली में चार महिला ड्राइवर भी सम्मिलित की गई थी । इंस्पेक्टर अवधेश डांगी ने बताया कि रैली घोड़े वाले बाबा चौराहे से प्रारंभ होकर गुमानपुरा नहर, छावनी फ्लाइओवर के नीचे से होती हुई मॉडर्न पेट्रोल पम्प के पास समाप्त हुई । समापन पर पहुंचे सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों, सदस्यों, ट्रैफिक पुलिस , यातायात विभाग व सहयोगी संस्थाओं का आभार प्रकट किया गया व उनके अगले दिन की जानकारी देकर तैयार रहने हेतु प्रेरित किया ।

आज चौराहे पर होगी समझाइश

कोटा सड़क सुरक्षा समिति के उपसचिव भुवनेश गुप्ता ने बताया कोटड़ी चौराहे , घोड़े वाले बाबा चौराहे व एयरपोर्ट के सामने वाले मुख्य मार्ग पर सभी निकलने वाले वाहन चालकों को गांधीवादी तरीकों से समझाईश का कार्यक्रम रखा जाएगा। समिति के सदस्य विभाग के साथ सहयोग कर हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles