Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ओम बिरला के जन्म दिवस के अवसर पर डडवाड़ा में भाजपा यूनिट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया

आज 4 दिसंबर 2024 को लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय ओम कृष्ण बिरला जी का जन्म दिवस है। मैं उन्हें जन्म दिवस की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित करता हूं। इस अवसर पर डडवाड़ा में भाजपा यूनिट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। भारत विकास परिषद की तरफ से एंबुलेंस और रक्त कलेक्ट करने के लिए व्यवस्था की गई थी। मुझे भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। रक्त का दान कर रहे कार्यकर्ताओं को मैंने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। रक्तदान महादान है। वह भी आद. ओम कृष्ण बिरला जी के जन्मदिन के उपलक्ष में। इस अवसर पर कोटा नगर निगम उत्तर के नेता प्रतिपक्ष श्री लव शर्मा भी पधारे। उनके साथ-साथ डडवाड़ा यूनिट के सदस्य श्री वीरेंद्र यादव, श्री मंगेश कुमावत, श्री अभिलाष शर्मा और बहुत सारे कार्यकर्ताओं के साथ श्री बाबूलाल गौतम, राधे लाल, श्रीमती रेनू ठक्कर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles