Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जैताखेड़ी गांव में दंपती के बच्चों सहित आत्महत्या करने का मामला सामने आया

झालावाड़। जिले के गंगधार थाना क्षेत्र के जैताखेड़ी गांव में मंगलवार को दंपती के बच्चों सहित आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन वर्ष की बच्ची पलँग पर मृत मिली, जबकी पति, पत्नी और बेटे फांसी पर लटके थे।

ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पहुंची और शवों को चौमहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि क्षेत्र के जैता खेड़ी गांव में रहने वाले दंपती नागु सिंह और संतोष कंवर ने 8 वर्षीय बेटे और करीब 3 वर्षीय बेटी के साथ आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने चारों के शवों को अपने कब्जे में लेकर चौमहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मृतक खेती-बाड़ी का काम करता था परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि नागु सिंह खेती-बाड़ी का काम किया करता था। ग्रामीणों के अनुसार दंपती ने पारिवारिक कलह के कारण ये कदम उठाया है। इस घटना के बाद झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर भी मौके पर रवाना हो चुकी हैं। फिलहाल पुलिस का इस मामले में अनुसंधान जारी है।

 

जानकारी मिली तो देखा कि नागु सिंह उसकी पत्नी संतोष बाई और बड़ा पुत्र युवराज फांसी के फंदे पर लटके हुए थे, जबकि 2 वर्षीय पलँग पर पडा था

 

घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में कोहराम मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचित किया, बाद में गंगधार पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर चोमेहला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles