आगरा। बुधवार कॊ संस्थान संगम के तत्वावधान में संस्थान संगम के मुख्य कार्यालय पर एसबीआई कॉलोनी में एक विशिष्ट काव्य समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में थे नाट्य शिल्पी नोएडा से पधारे श्री तरुण कुमार घोष।अध्यक्षता की हरीश कुमार सिंह भदौरिया ने और विशिष्ट अतिथि थे कोटा से पधारे श्री विष्णु हरिहर एवं योगीराज ‘योगी’ ।
कार्यक्रम का शुभारंभ बून्दी राजस्थान के कवि देवकी दर्पण की सरस्वती वंदना से हुआ। अतिथियों का स्वागत डॉ अशोक अश्रु एवं श्रीमती माया बंसल एवं कृति बंसल ने किया। विष्णु शर्मा हरिहर जी ने राजस्थान के शोर्य और बेटी पर मार्मिक रचना पढ़ी वही योगीराज योगी जी ने डा. अशोक अश्रु जी की वैवाहिक वर्षगांठ पर अश्रु पर अपनी शानदार रचना पढी तो देवकी दर्पण ने बेटी पर हिन्दी की छन्द बद्ध रचना और किसान के जीवन पर राजस्थानी गीत पढ़ा मुबारक मुबारक ये जश्ने मोहब्बत/ मोहब्बत ही है उसे खुदा की इबादत/ यही है दुआ के लबों पर तुम्हारे/ हमेशा रहे खेलती मुस्कुराहट । ग़ज़ल के माध्यम से डॉक्टर अशोक अश्रु श्रीमती माया अशोक को उनके विवाह की 50वीं वर्षगांठ पर सुशील सरिल ने शुभकामनाएं दीं। 
डॉ राजेंद्र मिलन ,चंद्रशेखर शर्मा ,सुधीर शर्मा, डॉ असीम आनंद सामुदायिक रेडियो की प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव श्रीमती पूजा सक्सेना, दुर्ग विजय सिंह दीप श्रीमती गायत्री आदि ने भी समसामयिक रचनाओं का पाठ किया। तथा धन्यवाद ज्ञापित किया अनुराग बंसल ने।




