Sunday, September 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कट्स के अमर दीप सिंह केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के शहरी सुधार कार्य समूह में विशेषज्ञ नियुक्त

जयपुर स्थित वैश्विक संस्थान कट्स के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अमर दीप सिंह को भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा गठित शहरी शासन सुधारों पर कार्य समूह में विशेषज्ञ नियुक्त किया गया है। यह कार्य समूह पूरे भारत में शहरी सरकारों की संरचना, अधिकार और लोकतांत्रिक सशक्तिकरण को बढ़ाने के उद्देश्य से स्थायी और प्रगतिशील शासन सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करेगा।

शहरी शासन में मजबूत पृष्ठभूमि के साथ, कट्स प्रभावी, समावेशी और जवाबदेह शहरी शासन को बढ़ावा देने के लिए नीति अनुसंधान में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। सार्वजनिक नीति और शहरी शासन में एक विशिष्ट पहचान के साथ, सिंह इस कार्य समूह में ज्ञान और लंबा अनुभव रखते है। कट्स में, उन्होंने कुशल, पारदर्शी और समावेशी शहरी शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परियोजनाओं में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो देश के शहरी शासन ढांचे को मजबूत करने में मंत्रालय के उद्देश्यों के साथ समाहित है।

शहरी मंत्रालय का कार्य समूह समावेशी नीति-निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और सुधार के लिए साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोणों के महत्व को रेखांकित करता है। यह पहल शासन सुधार के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित करने के लिये की गई है, जिसका उद्देश्य संरचनात्मक और समायोजन के माध्यम से शहरी सरकारों को सशक्त बनाना है जो राज्यों में स्थानीय लोकतंत्र और जवाबदेही को सुदृढ़ करते हैं। सिंह की भागीदारी पारदर्शी, उत्तरदायी और जवाबदेह शहरी शासन के लिए कट्स के दृष्टिकोण से योगदान देगी, और शहरी मंत्रालय के मिशन का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में अपने व्यापक अनुभव से सुधार लाएगी। उपयुक्त जानकारी युधिष्ठिर चानसी,जिला समन्वयक,कोटा -कट्स इंटरनेशनल जयपुर द्वारा दी गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles