Sunday, September 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अग्रवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव 9 नवम्बर को

कोटा,06 नवम्बर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा जिला व समस्त अग्रवाल समाज की इकाइयों का अन्नकूट महोत्सव 9 नवम्बर को दशहरा मैदान स्थित विजयश्री रंगमंच पर आयोजित होगा। जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को महिला सम्मेलन की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने की। महिला जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता व महामंत्री उमा सिंघल ने बताया कि अन्नकूट की महिलाओं की समिति बनाकर सभी को अपनी अपनी

जिम्मेदारी दी गई। सभी महिलाओं का पीली साड़ी पहनकर आना है। उन्होंने बताया कि भोजन की व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी। अतिथियों को अपने हाथों से भोजन परोसने के लिए काउंटर पर 151 महिलाओं की टीम तैयार की गई है। अग्रवाल समाज के सभी घरों

में कूपन पहुंचाने और आमंत्रित करने के लिए महिलाओं की टीम बनाई गई है। बैठक में सुनीता गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, कुसुम गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार और तैयारी को लेकर सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles