लॉचिंग कार्यवाहक सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर कोटा डॉ. रविन्द्र गोस्वामी द्वारा की गई। कोटा चन्द्रेसल में, सोगरिया रेल्वे स्टेशन के नजदीक स्थित इस योजना में ई.डब्ल्यू.एस., एल.आई.जी, एम.आई.जी-ए एवं बी, एच.आई.जी-I, II एवं III श्रेणी के कुल 222 भू-खण्ड लॉटरी द्वारा आवंटित किये जायेंगे। योजना के फार्म बैंक ऑफ बडौदा की कोटा शहर में सभी शाखाओं में विक्रय एवं जमा हेतु अंतिम दिनांक 26 नवम्बर 2024, बैंकिंग समय तक उपलब्ध रहेंगे।
लॉचिंग में कोटा विकास प्राधिकरण के सचिव कुशल कोठारी, निदेशक वित्त डॉ. नीतू सिंह, उप सचिव हर्षित वर्मा, मालविका त्यागी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी रविन्द्र माथुर अधीक्षण अभियंता नवीन सिंघल निदेशक विधि अधिकारी वीरेंद्र यादव सहित प्राधिकरण के कई अधिकारी उपस्थित रहे।






