Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्र मजबूती के लिये अधिक से अधिक संख्या में बनाये सदस्य – दिलावर

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा कोटा शहर के रामगंजमण्डी विधानसभा के गणेश नगर मण्डल की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में मां भारती विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुई।

हरियाणा में भाजपा की जीत पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने भी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने 100 या इससे ज्यादा सदस्य बनायें उन्हें भाजपा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया।

शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार मदन दिलावर वर्चुअल रूप से जुडकर बैठक को संबोधित कर कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मजबूत नेतृत्व में राजस्थान में तेजी से विकास के नीत नये आयाम स्थापित हो रहे है। देश को मजबूत बनाने के लिये हम सभी को अधिक से अधिक आमजन को भाजपा की विचार धारा से जोडकर, भाजपा का सदस्य बनाना है।

ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों को 1500, जिलाध्यक्ष को 3000, महापौर को 2000 जिला पदाधिकारी को 1000 , पार्षद को 500, कॉपरेटिव चेयरमेन को 500, डेयरी चेयरमेन को 500, मण्डल अध्यक्ष को 200, बूथ अध्यक्ष को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है निर्धारित लक्ष्य की पालना में सभी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना रहे है। प्रतिदिन सभी से जानकारी लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जो भी कार्यकर्ता 100 से अधिक सदस्य बना चुके है वे अपने स्क्रीन शॉट का फोटो खींचकर मण्डल अध्यक्ष, सदस्यता मण्डल संयोजक एवं जिला कार्यालय पर भेजे जिससे मण्डल की सूची में उनका नाम जोडा जा सके।

सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर तक है एवं 16 से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। जो कार्यकर्ता मोबाईल से 100 व्यक्तियों को भाजपा का सदस्य बनायेंगे वे ही सक्रिय कार्यकर्ता की श्रेणी में शामिल होंगे। कार्यकर्ताओं में सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सैकडों की संख्या में सदस्य अपने स्वंय के रेफरल कोड से बनाये है । कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा बनाये गये सदस्यों की संख्या हजारों में है।पूर्व महापौर महेश विजय ने कहा कि 16 से 30 अक्टूबर सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। कार्यकर्ता बढचढ कर सदस्यता अभियान के तहत आमजन को भाजपा का सदस्य बना रहे है।

मंच संचालन कुंज बिहारी मलिया ने किया ।

बैठक में सदस्यता अभियान सहसंयोजक शैलेन्द्र ऋषि, मण्डल प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता, सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजक रोहित लोदवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जगन्नाथ नागर, सोशल मीडिया कोटा संभाग सहप्रभारी मोनिका माहेश्वरी, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मेहरा, सिंपल शर्मा, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles